दुनियाराष्ट्र

रूसी सैन्य विमान क्रैश: AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

रूस का रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि क्रीमिया क्षेत्र में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 उड़ान के दौरान एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 6 बजे (1500 GMT) विमान क्रीमिया के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी उससे संपर्क टूट गया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान विमान का मलबा बरामद किया गया।

Back to top button