धर्म

25 सितंबर को बप्पा की विदाई से पहले जरूर कर लें ये काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

कहते हैं कि बप्पा जितनी श्रद्धा से घर आते हैं, उतनी ही श्रद्धा और प्रेम से उनका विदाई संस्कार भी किया जाना चाहिए। गणपति विसर्जन का दिन सिर्फ बप्पा को विदा करने का अवसर नहीं, बल्कि उनसे आशीर्वाद लेने और अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने का भी खास समय माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश विसर्जन पर किया गया छोटा-सा उपाय भी आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। कहते हैं कि अगर कोई जातक श्रद्धा के साथ इस उपाय को करता है, तो उसे गणपति जी की कृपा तो मिलती है बल्कि साथ ही इससे घर में सुख-शांति का वास बना रहता है और समृद्धि आती है। इस साल गणेश विसर्जन 25 सितंबर को किया जाएगा।

भगवान गणेश को एक रेशमी दुपट्टा अर्पित करें
अगर पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद रहता है या प्रेम की कमी महसूस होती है तो ऐसे में अगर आप अपने घर गणपति जी को लेकर आए है तो विसर्जन के समय भगवान गणेश को एक रेशमी दुपट्टा अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और तनाव कम होता है।

पांच प्रकार के लड्डूओं का भोग लगाएं
भगवान गणेश के विसर्जन के दिन उन्हें पांच प्रकार के लड्डूओं का भोग लगाएं। ऐसा करना बेहद ही शुभ रहता है और माना जाता है कि इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और घर में सुख शांति आती है। इसके अलावा गणेश विसर्जन के दौरान गणपति जी का आम के पत्तों से पूजन करना भी अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिलता है और सेहत सही रहती है।

गणेश जी को चार नारियल अर्फित करें
कहा जाता है कि अगर किसी के बहुत प्रयास करने पर भी काम नहीं बन रहे और हर काम बिगड़ जाता है तो ऐसे में गणेश विसर्जन के समय एक साथ चार नारियल बांध लें और फिर उन्हें गणपति जी को अर्पित कर दें। इस उपाय के प्रति ऐसी मान्यता है कि इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती और बिगड़े काम बनने लग जाते हैं।

बप्पा के इन मंत्रों का जाप करें
अगर आप चाहते हैं कि आपको सारे कार्यों में सफलता प्राप्त हो तो गणपति विसर्जन के दिन एक साफ कच्चे रेशम के धागे को लेकर उसमें सात गांठें बांधें। इसके बाद श्रद्धापूर्वक “जय गणेश, काटो कलेश” मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के बाद इस धागे को अपने पास सुरक्षित रखें। फिर जब भी किसी महत्वपूर्ण काम से घर से बाहर निकलें, तो इस धागे को अपने साथ लेकर जाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से सफलता प्राप्त होती है।

Back to top button