छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)रायपुर

नया रायपुर में 348 मकानों और 704 फ्लैट्स का होगा निर्माण, मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायपुर। नया रायपुर अटल नगर में अब आवासीय सुविधाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने एक और बड़ा कदम उठाया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने सेक्टर 12 में हाउसिंग बोर्ड फेस 2 के तहत आवास निर्माण योजना का भूमिपूजन किया।

बता दें कि सेक्टर 12 की फेज 2 में 119.89 करोड रुपए की लागत से आवासीय प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। फेज 2 में 348 भवनों का निर्माण किया जा रहा है। 29.20 एकड़ भूमि पर एचआईजी और एमआईजी श्रेणी के भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों का बेस प्राइस 45.70 लख रुपए से 85.117 लाख तक निर्धारित किया गया है। सेक्टर 12 के फेज 2 में 704 नए फ्लैट का भी निर्माण किया जाएगा।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नए मकान बनने से 5 लाख लोगों को नया रायपुर में शिफ्ट करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आवास के साथ ही यहां मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की दिशा में भी लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। यही वजह है कि हाउसिंग प्रोजेक्ट को लोगों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Back to top button