दुर्ग-भिलाई

एक क्लिक में खाते से उड़ाए 4.24 लाख

4.24 lakh withdrawn from account in one click

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगों ने एक युवक के बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बनाई और उसके खाते से 4 लाख 24 हजार 373 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एम-परिवहन के नाम से भेजा गया मैसेज

पुलिस के अनुसार प्रार्थी अंकेश सिन्हा (30) निवासी कमला कॉलेज रोड, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 जून 2026 को वह पारिवारिक कार्य से शिक्षक नगर कोहका, भिलाई स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। शाम करीब 5:41 बजे उनके मोबाइल पर एम-परिवहन के नाम से ई-चालान संबंधी मैसेज प्राप्त हुआ।

लिंक क्लिक करते ही शुरू हुई ठगी

मैसेज में उनकी एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-08-NV-4191 पर 1000 रुपये का चालान बताया गया था। चालान भरने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना ली। इसके बाद शाम 7:03 बजे और 7:06 बजे आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से क्रमशः 1,31,762 रुपये और 2,92,611 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली गई।

फ्लिपकार्ट से खरीदे तीन मोबाइल

ठगों ने कुल 4,24,373 रुपये निकालकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से सैंमसंग S-26 Ultra के तीन मोबाइल फोन खरीदे। शिकायत में बताया गया है कि मोबाइल की डिलीवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अमन राय के पते पर की गई। पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल्स और बिल के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Back to top button