राष्ट्र

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, नकाबपोश महिला ने ग्राहक बनकर दिया वारदात को अंजाम

अयोध्या से दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुदौली थाना क्षेत्र के कोठी मोहल्ले में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे महेश ज्वेलर्स की दुकान पर एक नकाबपोश महिला ग्राहक बनकर पहुंची। उसने सामान्य ग्राहकों की तरह ज्वेलरी देखने की बात कही और दुकानदार से अलग-अलग डिजाइन के हार और चेन दिखाने को कहा।

महिला ने काफी देर तक जेवरों को ध्यान से देखा और कुछ आइटम पसंद भी किए। उसके व्यवहार और बातचीत के तरीके से किसी को जरा भी शक नहीं हुआ। इसी दौरान उसने बेहद शातिर तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के व्यापारियों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी महिला की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Back to top button