खेलराष्ट्र

IPL 2026 : CSK vs PBKS के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में आज 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस सीजन में सीएसके का पहला घरेलू मुकाबला भी है। घरेलू दर्शकों के सामने उतर रही चेन्नई की टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

सीएसके के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। उस मुकाबले में चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। जवाब में राजस्थान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

अब अपने होम ग्राउंड पर सीएसके जीत के साथ वापसी कर टूर्नामेंट में खाता खोलना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स की टीम भी इस मुकाबले को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Back to top button