छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

सट्टेबाजी का भंडाफोड़: बिलासपुर में दो सटोरी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आईपीएल सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध कारोबार फिर सक्रिय हो गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1,48,500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और सट्टेबाजी में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त की गई है।

यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा इलाके में की गई, जहां पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों में हार-जीत और बॉल-टू-बॉल रन पर दांव लगवा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ पवार (निवासी सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा) और कमल पंजवानी (निवासी चकरभाठा) के रूप में हुई है। जांच के दौरान उनके मोबाइल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे मैच पर सट्टेबाजी के सबूत भी मिले हैं।

Back to top button