छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
बड़ा हादसा: एसी कंप्रेशर ब्लास्ट में दो सगे भाई गंभीर घायल

बिलासपुर. न्यायधानी के तालापारा क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एसी रिपेयरिंग के दौरान अचानक कंप्रेशर फटने से जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में दुकान में काम कर रहे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, तैबा चौक से कुम्हारपारा मार्ग पर स्थित ‘परफेक्ट साल्यूशन’ नामक दुकान में आरिफ मिर्जा और उनके भाई शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू एसी की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कंप्रेशर में धमाका हो गया।
विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके से दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
