छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

APK लिंक बना आफत: फोन हैक कर लाखों की साइबर ठगी, नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां मोबाइल पर भेजे गए एक संदिग्ध APK फाइल लिंक के जरिए ठग ने फोन हैक कर पीड़ित के खाते से लाखों रुपये पार कर दिए।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बिरेंद्र खलको (50), जो मूल रूप से ग्राम महुआ टोली के निवासी हैं और वर्तमान में नेहरू नगर, कांकेर में रह रहे हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात APK लिंक आया था। अनजाने में लिंक डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया।

इसके बाद ठग ने उनके बैंक खाते से धीरे-धीरे बड़ी रकम निकाल ली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी के लोकेशन का पता लगाकर नोएडा से उसे धर दबोचा।

Back to top button