छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को बाद में मेकाज (मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर) रेफर किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सिरिसगुड़ा गांव के निवासी सोमवार को एक पिकअप वाहन में सवार होकर नारायणपुर जिला के ओरछा क्षेत्र के रेंगाबेड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह सभी वापस लौट रहे थे, तभी ढाबामारी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई।

Back to top button