मनोरंजनराष्ट्र

मां बनने वाली हैं Karishma Tanna, शादी के 4 साल बाद शेयर की खुशखबरी

शेयर की गई तस्वीरों में कपल की खुशी साफ झलक रही है। एक फोटो में दोनों “Mom” और “Dad” लिखी कैप पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में करिश्मा अपने पति को गले लगाती दिखाई दे रही हैं।

इसके अलावा, एक खास तस्वीर में दोनों हाथों में छोटे-से बेबी शूज थामे हुए हैं, जो आने वाले नन्हे मेहमान की ओर इशारा करता है। एक और प्यारी फोटो में यह कपल अपने पेट डॉग्स के साथ भी नजर आ रहा है।

फैंस और सेलेब्स इस खुशखबरी पर लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और कपल की इन क्यूट तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

Back to top button