
ईरान युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर एलपीजी की कमी देखने को मिल रही है, जिसका असर भारत पर भी पड़ा है। इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन अपनाएं ताकि दबाव कम किया जा सके।
इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों को राहत देते हुए सरकार ने एलपीजी आपूर्ति दोगुनी करने का फैसला किया है। अब हर राज्य में 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की दैनिक उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। यह अतिरिक्त सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके फूड/सिविल सप्लाई विभागों को दिए जाएंगे।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ये सिलेंडर सीधे प्रवासी मजदूरों तक पहुंचें, जिससे उन्हें इस संकट के समय राहत मिल सके।
