कॉर्पोरेट

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,850 के नीचे फिसला

ओपनिंग के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 558.43 अंक (0.72%) की गिरावट के साथ 77,004.47 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 157.10 अंक (0.65%) टूटकर 23,840.25 पर पहुंच गया।

बाजार में गिरावट का असर दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर भी दिखा। अदाणी पोर्ट्स और इंफोसिस के शेयरों में करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान मुद्रा बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 92.70 के स्तर पर आ गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान-अमेरिका युद्धविराम को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की कमजोर धारणा के चलते भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसके साथ ही पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला भी आज टूट गया।

Back to top button