छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी की मार, तापमान 42°C पार जाने के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम अब तेजी से गर्म होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।

खासतौर पर बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहने वाला है। इन क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका जताई गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 4 दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Back to top button