राष्ट्र

वृंदावन यमुना नाव हादसा: मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 5 लापता; दो आरोपी गिरफ्तार

वृंदावनयमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 5 श्रद्धालु अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि लुधियाना से आए 34 श्रद्धालु नौका विहार के दौरान श्रृंगार घाट से नाव में सवार होकर देवराहा बाबा आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिससे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार (10 अप्रैल) को दोपहर करीब 3 बजे थाना मांट क्षेत्र में यह घटना उस समय हुई, जब वृंदावन तट की ओर खुले पैंटून पुल को ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से खींचा जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान नाव असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गई।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मांट पुलिस ने शनिवार (11 अप्रैल) को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ठेकेदार नारायण और नाविक पप्पू उर्फ दाऊ शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 76/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में कार्रवाई की गई है।

Back to top button