छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रहार: रायपुर में पारा 41°C; 15 अप्रैल से लू का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा।

वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के मध्य हिस्सों में आने वाले दिनों में हीट वेव यानी लू जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 15 अप्रैल से प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में लू चलने या लू जैसे हालात बनने की पूरी संभावना है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Back to top button