छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रोज जुर्माना, एक रात में पकड़े 165 पिय्यकड़

रायपुर । रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई करते हुए 12 अप्रैल की रात एक बड़े अभियान में 165 चालकों को पकड़ा गया।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस ने पुलिस उपायुक्त विकास कुमार के निर्देश पर शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। साथ ही, ऐसे मामलों में किसी प्रकार की सिफारिश या कॉल करने से भी परहेज करें, ताकि कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

Back to top button