छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-डंपर की टक्कर में 3 की मौके पर मौत

राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अभनपुर-राजिम मार्ग पर बजरंगपुर के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात बन रहे टोल नाका के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
