छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
छत्तीसगढ़ में चढ़ा पारा, पारा 44 डिग्री पहुंचने के करीब, राजनांदगांव सबसे गर्म

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम को एंटी साइक्लोन प्रबल रूप से प्रभावित कर रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लगभग 3 डिग्री तापमान बढ़ा है. अब पारा 44 डिग्री पहुंचने के करीब है. आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है. बुधवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी. यहां लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस का सामना करना पड़ा.
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है. वहीं एक-दो जगहों पर हीटवेट के आसार हैं.
