छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान, जानें कब से शुरू होगी छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों में देखा जा रहा है। ऐसे में सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। प्रदेश के सभी स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। प्रदेश में इन दिनों लोग गर्मी से हलाकान है। अप्रैल में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में स्कूली बच्चों के परिजन यह मांग कर रहे थे कि इतनी गर्मी में बच्चों को क्यों स्कूल बुलाया जा रहा है। यह बात जब लोगों से होते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव तक पहुंची तो उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान लिया और उन्होंने शिक्षा मंत्री से चर्चा की। दोनों के बीच हुई बातचीत में सरकार ने फैसला लिया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को इस बार 1 मई की जगह 20 अप्रैल से ही प्रदेश में लागू किया जाए। इतनी गर्मी में स्कूल लगाना ठीक नहीं है। आने वाले सोमवार 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश के स्कूल बंद रहेंगे। आदेश राज्य सरकार किसी भी वक्त जारी कर सक्ती है.

Back to top button