छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

भीषण सड़क हादसा, ट्राला में लगी आग; चालक की जलकर मौत

तखतपुर (रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। समलपुरी ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्राला एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्राला चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

यह पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल हादसे में अन्य किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है।

Back to top button