छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़

रायगढ़: साइबर ठगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिटायर्ड अधिकारी से की 37 लाख की लूट

इस गिरोह का शिकार एक रिटायर्ड अधिकारी बने, जिनसे आरोपियों ने डरा-धमकाकर करीब 37 लाख रुपये हड़प लिए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद रायगढ़ पुलिस ने जाल बिछाया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन आरोपियों को धर दबोचा।

Back to top button