रायपुर में IPL मैचों के टिकट 3 मई से ऑनलाइन; आरसीबी का मुकाबला 10 और 13 मई को

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को दो आईपीएल मैच होंगे। इन मैचों के टिकट बुकिंग रविवार, 3 मई से शुरू हो जाएगी। टिकट खरीदने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket का उपयोग करना होगा।मालूम हो कि 10 मई को आरसीबी का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा और 13 मई को वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहाँ 6 दिनों तक अभ्यास करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। टिकट की कीमतें शुरुआती तौर पर ₹2000 से शुरू हो सकती हैं, जिसमें ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 की कैटेगरी भी शामिल हैं।
खेल का आनंद लेने के लिए अब दर्शक खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका पाएंगे, क्योंकि प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। मैच के बाद सुरक्षा कारणों से ये पैनल फिर से लगा दिए जाएंगे।
