रायपुर

संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई प्रभारी अध्यक्ष

Sangita Sinha becomes the new in-charge president of Chhattisgarh Mahila Congress

रायपुर। संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने लेटर जारी किया है। इससे पहले संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम के बीच पेंच फंसा हुआ था। संगीता आगामी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में 5 वरिष्ठ महिला नेत्रियों अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की थी।

स्थायी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुकाबला मुख्य रूप से 2 नामों के बीच बताया जा रहा था। संगठन का एक वर्ग छन्नी साहू के पक्ष में है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत बताई जा रही थी। अब बतौर प्रभारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगी है।

Back to top button