छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

मुरैना में हंगामा: सरिया-लाठी और ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिसकर्मी के बेटे घायल

Ruckus in Morena: Iron rods, sticks and firing, policeman's son injured

मुरैना। अवैध शराब और गांजे के कारोबार को लेकर शुक्रवार की शाम शहर की श्याम बिहार कॉलोनी में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर, लाठी, सरिया, हॉकी चले और फिर फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक राहगीर युवक बाल-बाल बच गया। उसके सीने व हाथ को छूते हुए गोली निकल गई।

पुलिसकर्मी के दो बेटे भी घायल

विवाद में एक पुलिसकर्मी के दो बेटे भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्याम बिहार कॉलोनी में कुछ लोग अवैध शराब व गांजा बेचने का काम लंबे समय से कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब इसी को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष की ओर से भोला गुर्जर व उसके साथी बताए गए हैं, दूसरे पक्ष से संजय गुर्जर व उसके साथियों को बताया गया है।

इस विवाद में संजय उर्फ संजू गुर्जर उम्र 30 साल और उनके बड़े भाई रवि गुर्जर के सिर सरिया मारकर फोड़ दिए। इसी दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली 28 साल के विवेक पुत्र सुनील वर्मा निवासी सविता पुरा रोड, महाकाल बिल्डिंग के पास को छूते हुए निकल गई।। विवेक वर्मा बाजार की ओर से अपने घर जा रहे थे, उनके सीने व हाथ में गोली की रगड़ से घाव हुआ है, उनका उपचार जिला अस्पताल में करवाया गया है।

विवाद में घायल हुए दोनों भाई संजय व रवि गुर्जर मुरैना पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामप्रकाश गुर्जर के बेटे हैं। कोतवाली टीम जांच कर रही है, कि प्रधान आरक्षक के बेटों की अवैध शराब-गांजा कारोबार में क्या भूमिका है। बताया गया है कि आरोपित भोला गुर्जर आदतन अपराधी है, जिस पर हत्या व लूट जैसे प्रकरण पहले से दर्ज हैं। कोतवाली टीआइ अमित भदौरिया ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है, साथ ही आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Back to top button