रायपुर

छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी: DA बढ़कर 60% हुआ, मई सैलरी में एरियर

Good news for electricity workers in Chhattisgarh: DA increased to 60%, arrears in May salary

रायपुर। पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को कुल 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

मई वेतन से मिलेगा लाभ

कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मई महीने के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान शुरू किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा।

Back to top button