रायपुर

राजधानी में पेट्रोल 103.56, डीजल 96.55 रुपये पहुँचा

Petrol price in the capital reached Rs 103.56, diesel Rs 96.55

रायपुर : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी रायपुर में ईंधन के दाम फिर बढ़ गए हैं। शुक्रवार को जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत 103.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

नई दरों में पेट्रोल पर 3.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कीमतों में हुई वृद्धि का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग बढ़ी कीमतों को लेकर चिंता जता रहे हैं।

जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका

ईंधन महंगा होने से बाजार में अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल भराने के लिए लाइनों में लगे रहे। वहीं लोग नए रेट को लेकर चर्चा भी करते नजर आए। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त बोझ मानी जा रही है।

Back to top button