रायपुर

लालपुर फल मार्केट में सड़े-गले फलों का खुलासा, ग्राहकों में नाराजगी

Rotten fruits found at Lalpur fruit market, customers angry

रायपुर। खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट में सघन जांच अभियान चलाया। नियंत्रक खाद्य-औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पहुंची टीम ने बाजार में फलों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान टीम ने तरबूज के 2, अनार का 1, आम का 1 और मौसंबी का 1 नमूना लिया। कुल 5 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान टीम को बाजार में रखे खराब और सड़े-गले फल भी मिले। इसके बाद विभाग ने 2 कैरेट में रखे लगभग 40 किलो खराब फलों को मौके पर ही नष्ट कराया, ताकि खराब फल बाजार में बिक्री के लिए न पहुंच सकें।

खाद्य-औषधि प्रशासन ने लोगों से खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध या खराब खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Back to top button