बिलासपुर

बिलासपुर में लू से बुजुर्ग की मौत, 18 जिलों में हीटवेव का खतरा

Elderly man dies of heat wave in Bilaspur, heatwave threat in 18 districts

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेगीं और तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति 5 दिनों तक सेंट्रल पार्ट इलाके में रह सकती

इस बीच बिलासपुर में लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। जोंधरा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बाजार में जूता दुकान के बाहर मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीने से गांव में भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा था। पिछले दो दिनों से बीमार था और भीषण गर्मी के बीच बाजार के आसपास ही पड़ा रहता था।

इधर, विशेषज्ञों ने सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान प्रदेश में UV रेज की तीव्रता एक्सट्रीम लेवल पर रहने की संभावना है। यानी सीधे धूप के संपर्क में आने पर त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

मेकाहारा के डर्मेटोलॉजी विभाग के HOD डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ऐसी स्थिति में कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Back to top button