रायपुर

कार से 65 लाख रुपए बरामद, जांच में जुटी पुलिस

65 lakh rupees recovered from the car, police engaged in investigation

रायपुर/बालोद।  रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला के पास पुलिस ने मंगलवार को एक कार से करीब 65 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कार में सवार व्यापारी बालोद निवासी अमित जैन है। वह केशकाल से नकद लेकर बालोद लौट रहे थे।

इन्हें गिनने में करीब तीन घंटे का समय लगा। व्यापारी अब तक रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके चलते पूरी राशि पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। मामले की सूचना एसडीएम, तहसीलदार और आयकर विभाग को भी दी गई है। जब्त रकम को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग (आईटी) को सौंपने की तैयारी चल रही है।

नवंबर 2025 में कार से 3 करोड़ मिले,लेकिन किसके नहीं पता : बालोद पुलिस ने 12 नवंबर 2025 को नाकाबंदी कर बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग में स्थित पड़कीभाट बाइपास के पास महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (एमएच 04 एमए 8035) से लगभग 3 करोड़ रुपए बरामद किए। हालांकि यह रकम किसकी है, अब तक पता नहीं लगा। इसकी जांच आईटी विभाग से चल रही है।

3 करोड़ रुपए जब्त कर पुलिस ने कार में सवार पटेल अलपेश कुमार (49) निवासी पटेलवास सुण्डिया गुजरात और अशोक गाड़गे(42) निवासी न्यू श्रीनाथ कॉम्पलेक्स सी-203 मीरा भयंदर रोड ठाणे (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया था।

Back to top button