नवा रायपुर बनेगी सोलर सिटी, 18 सरकारी विभागों में लगेंगे सोलर प्लांट
Nava Raipur to become a solar city, solar plants to be installed in 18 government departments

रायपुर। नवा रायपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने यहां स्थित 18 विभागों और संस्थानों के लिए कुल 2,370 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट की विस्तृत योजना तैयार की है। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे रेस्को मॉडल के तहत लागू करने की अनुमति दे दी है।
दरअसल, क्रेडा ने पहले 10 मेगावाट बिजली उत्पादन का लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, लेकिन सरकार ने इसे विभागवार योजना तैयार कर पुनः पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अलग-अलग विभागों के लिए नई योजना बनाकर प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिल गई। देशभर में लगातार बढ़ती बिजली की मांग और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के साथ राज्यों में सरकारी और निजी स्तर पर बड़े सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नवा रायपुर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि नवा रायपुर में सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और अन्य परिसरों में चरणबद्ध तरीके से सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। रायपुर। नवा रायपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने यहां स्थित 18 विभागों और संस्थानों के लिए कुल 2,370 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट की विस्तृत योजना तैयार की है। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे रेस्को मॉडल के तहत लागू करने की अनुमति दे दी है।
दरअसल, क्रेडा ने पहले 10 मेगावाट बिजली उत्पादन का लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, लेकिन सरकार ने इसे विभागवार योजना तैयार कर पुनः पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अलग-अलग विभागों के लिए नई योजना बनाकर प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिल गई। देशभर में लगातार बढ़ती बिजली की मांग और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के साथ राज्यों में सरकारी और निजी स्तर पर बड़े सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नवा रायपुर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि नवा रायपुर में सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और अन्य परिसरों में चरणबद्ध तरीके से सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।