7 जून को रायपुर पहुंचेंगे संजय सिंह, AAP कार्यकर्ता सम्मेलन में भरेंगे जोश
Sanjay Singh will reach Raipur on June 7, will infuse enthusiasm in AAP workers' conference

रायपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह 7 जून को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आएंगे। उनकी मौजूदगी में राजधानी के शहीद स्मारक भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहल
पार्टी नेताओं के मुताबिक सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। इसमें प्रदेशभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
संदीप पाठक के भाजपा में जाने के बाद पहला बड़ा सम्मेलन
संजय सिंह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में निराशा का माहौल देखा जा रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है।
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
आप कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
प्रचार-प्रसार में जुटे पदाधिकारी
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, पार्टी प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन और मिहिर कुर्मी समेत अन्य पदाधिकारी प्रचार-प्रसार और तैयारियों में जुटे हुए हैं।
