छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

DSP टीम करेगी टीआई की जांच

DSP team will investigate TI

धमतरी। पुलिस और पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर जा रहे युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस मामले की जांच के लिए धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने तीन डीएसपी की कमेटी गठित कर दी है. इसके साथ ही मामले में शामिल पुलिसकर्मियों और युवक को नोटिस जारी किया गया है.

मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास 5 जून की रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में अर्जुनी थाना प्रभारी और उनके स्टाफ की एक युवक से तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं.

एसपी सूरज सिंह परिहार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन डीएसपी की कमेटी बनाई है. कमेटी का नेतृत्व डीएसपी मोनिका मरावी करेंगी, जिनके साथ डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर और डीएसपी यशकरण ध्रुव पूरे घटना की जांच करेंगे. टीम जांच के दौरान सभी पक्षों के बयान लेने के साथ तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी. फिलहाल, सभी की नजरें तीन डीएसपी की जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि इस पूरे मामले में किसकी जिम्मेदारी तय होती है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

Back to top button