रायपुर

जल्द उड़ान भरेगी अकासा एयर

Akasa Air to take flight soon.

रायपुर। स्वामी विवेकानंद विमानतल से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरने वाली है। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट को सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों की संख्या और संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रहे है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि फिलहाल दफ्तर और एयरक्राफ्ट के साथ ही शेड्यूल को लेकर विचार किया जा रहा है। इसके पूरी तैयारी के बाद फ्लाइट के संचालन की अधिकृत रूप से घोषणा होगी। हालांकि इस समय रायपुर एयरपोर्ट में कंपनी का दफ्तर शुरू नहीं किया गया है लेकिन इसके संचालन को लेकर सुगबुगाहट चल रही है। बता दें कि इस एयरलाइंस के मुंबई से संचालन को लेकर कंपनी की ओर से सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएमएआईए) से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स टर्मिनल 2 से संचालित होगी।

Back to top button