रायपुर

श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा का हुआ निधन

Smt. Shanti Motilal Vora passes away.

रायपुर/दुर्ग। श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा का निधन हो गया। वे अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और अरविन्द वोरा की माता जी, गिरीश एवं राजीव वोरा की बड़ी माँ थीं। उन्होंने लंबे समय तक परिवार के साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Back to top button