रायपुर

रायपुर में 19 जुलाई को सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा

Assistant Commandant recruitment exam in Raipur on July 19

रायपुर। रायपुर में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को होगी। परीक्षा जिले के 4 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा में कुल 1704 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं और आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि हर परीक्षार्थी की प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 19 जुलाई को जिला कोषालय से किया जाएगा।

परीक्षा संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर नवीन ठाकुर को को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर, डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

अभ्यर्थियों से की गयी अपील

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। समय पर पहुंचने से फ्रिस्किंग, फेस ऑथेंटिकेशन और अन्य औपचारिकताएं बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सकेंगी।

Back to top button