छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसा, तीन श्रमिक घायल

Accident at Prakash Industries; three workers injured.

जांजगीर चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 15 टन ऑयल शेड में बुधवार देर रात हुए औद्योगिक हादसे में तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए। कंपनी प्रबंधन के अनुसार रात करीब 11:30 बजे डी-1 चैनल अचानक गिर जाने से दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर किया गया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

तीनों घायलों को भिलाई किया गया रेफर

हादसे में गेंडूराम पटेल, गंगाप्रसाद पटेल और पंचराम यादव घायल हुए हैं। तीनों मेसर्स अनमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। घटना के तुरंत बाद कंपनी के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर कंपनी की एंबुलेंस से उन्हें जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भिलाई भेजा गया।

जांच के बाद स्पष्ट होगी दुर्घटना की वजह

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा डी-1 चैनल के अचानक गिरने से हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button