बिलासपुर
डबल मर्डर का दोषी भट्ठी में कूदा, दर्दनाक मौत
Double murder convict jumps into furnace; dies a gruesome death.

बिलासपुर। केंद्रीय जेल में दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने भोजन बनाने वाले गैसीफायर प्लांट की गर्म भट्ठी में कूदकर जान दे दी। जेल परिसर के भीतर बुधवार शाम 4.15 बजे कूदे कैदी का शव बाहर नहीं निकाला जा सका था।
आजीवन कारावास की सजा काट रहा था
अब भट्ठी के ठंड़े होने के बाद गुरुवार को शव निकाला जाएगा। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह निवासी राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) वर्ष 2014 से दोहरी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
