छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
35 आंगनबाड़ियों में बनेगी पोषण वाटिका
Nutrition gardens to be set up in 35 Anganwadis.

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी क्षेत्र की नियत नेल्लानार ग्राम पंचायत में बच्चों के बेहतर पोषण और कुपोषण की रोकथाम के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली के तहत यह पहल शुरू की गई है, जिससे बच्चों को स्थानीय स्तर पर ताजी और जैविक सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकें।
फल और सब्जियों का किया जा रहा रोपण
पोषण वाटिका में लौकी, सेम, बरबट्टी, पोई भाजी, कंद भाजी, मुनगा, इमली और अमरूद सहित विभिन्न सब्जियों एवं फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इनका उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को पूरक पोषण आहार और गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने में किया जाएगा।
