रायपुर

बेबीलान टावर पर निगम का एक्शन, 25 हजार का चालान

Municipal action against Babylon Tower; ₹25,000 challan issued.

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने VIP रोड स्थित बेबीलान टावर के पास मुख्य सड़क किनारे मलबा फेंकने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की है। जन शिकायत सही पाए जाने पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कारोबारी जसवीर सिंह खनूजा पर 25 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी है।

निगम अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सड़क किनारे एक व्यावसायिक परिसर की ओर से बड़ी मात्रा में निर्माण मलबा फेंके जाने की शिकायत नगर निगम को मिली थी। शिकायत मिलते ही नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जोन-9 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की।

जोन-9 स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण

औचक निरीक्षण के दौरान जोन-9 के स्वास्थ्य अधिकारी बैरोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि VIP रोड किनारे स्थित व्यावसायिक परिसर की ओर से बड़ी मात्रा में निर्माण मलबा फेंका गया था। इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और सड़क की स्वच्छता भी खराब हो रही थी।

अधिकारियों ने काटा ई-चालान

निरीक्षण के बाद नगर निगम अधिकारियों ने संबंधित व्यावसायिक परिसर के संचालक जसवीर सिंह खनूजा के खिलाफ स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 25 हजार रुपए का ई-चालान जारी किया।

अधिकारियों ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर मलबा या कचरा फेंकने की पुनरावृत्ति होने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button