रायपुर

छत्तीसगढ़ में 38 पुलिसकर्मियों का तबादला, बदली जिम्मेदारियां

38 police personnel transferred in Chhattisgarh; responsibilities changed.

रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को अधिक मुस्तैद, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एक आदेश जारी कर 34 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस प्रशासनिक बदलाव के अंतर्गत उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

क्राइम ब्रांच और थानों के बीच बदला स्टाफ

जारी तबादला आदेश के अनुसार, थानों और क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली को संतुलित करने के लिए कर्मचारियों का आदान-प्रदान किया गया है। कई अनुभवी पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर क्राइम ब्रांच की विशेष विंग में तैनात किया गया है, जिससे गंभीर मामलों की विवेचना और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में तेजी आ सके।

वहीं, क्राइम ब्रांच में कार्यरत कुछ कर्मचारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि मैदानी पुलिसिंग को अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Back to top button