रायपुर

रायपुर में 22-23 अगस्त को होगी स्ट्रेंथ पावर लिफ्टिंग स्पर्धा

Strength Powerlifting Competition to be held in Raipur on August 22-23.

रायपुर। 22 एव 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ स्ट्रेनथ लिफ्टिंग एसोसियेशन और टी गोल्ड जिम अश्वनी नगर के तत्वाधान में ताम्रकार क्लासिक नेशनल पावर लिफ्टिंग मिनी और वेस्ट जोन स्ट्रेनथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन सिंधी धर्म शाला लाखे नगर चौक रायपुर में किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव माणिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के 250 खिलाड़ी आने की संभावना है। पॉवर लिफ्टिंग मे फुल पावर लिफ्टिंग बेंच और डेड लिफ्ट और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में हैक लिफ्ट के साथ बाइ सेफ् कुर्ल एक साथ एवम इन्कलाइन बेंच प्रेस की प्रतियोगिता होगी। खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका है कि 2 दिन में 5 मेडल जीत सकते हैं। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्ट्रांग मेन सीनियर को 7000 जूनियर को 5000 और मास्टर्स एवं सब जूनियर को तीन तीन हजार मिलेगा। उसी प्रकार से महिलाओं को सीनियर में 3100 जूनियर में 2500 और मास्टर्स एवम सब जूनियर में 2100 और 2100 के साथ आकर्षण बिग कप भी मिलेगा।

Back to top button