छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

एक लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Accused arrested for theft worth one lakh; police solve the case.

जगदलपुर । जिला मुख्यालय के होटल एंबीशन के कर्मचारी द्वारा रिसेप्शन से नगद रकम एक लाख रूपये चोरी करने वाले एक आरोपी अनिमेष बक्सी पिता मिरनाल बक्सी उम्र 24 निवासी 104 सतदल इनक्लेव नोर्य आफिस पारा ए.जी. आफिस के पीछे डोरंडा जिला रांची झारखंड काे चोरी किए गये नगदी रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरूण कुमार कंसारी होटल एम्बिशन कर्मचारी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 जुलाई 2026 को एंबीशन होटल के कर्मचारी के रूप में न्यू ज्वाइन करने वाले कर्मचारी अनिमेश बक्शी द्वारा नौकरी ज्वाइन करते ही 19 जुलाई 26 को करीबन 11 से 12 बजे के मध्य रिसेप्शन के दराज में रखे नगदी रकम एक लाख रुपए के चोरी की वारदात काे अंजाम दिया । पुलिस कीपता तलास दौरान होटल एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोकन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त अनिमेष बक्सी पिता मिरनाल बक्सी उम्र 24 निवासी 104 सतदल इनक्लेव नोर्य आफिस पारा ए.जी. आफिस के पीछे डोरंडा जिला रांची झारखंड के रूप में हुई। जिसे पता तलाश करने पर सायबर सेल से तकनीकी सहायता के माध्यम से पुणे शहर में होने की जानकारी मिलने पर टीम तैयार कर पुणे से हिरासत आरोपी को पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी किए नगदी रकम एक लाख को छुपाये स्थान से पेश करने पर जप्त किया कर आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में लाकर न्यायिक रिमांड 11अगस्त 26 को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Back to top button