छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

14 चक्का ट्रक में 46 गौवंश ठूंसकर ले जाते पकड़े गए, धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Major action by Dharamjaygarh police: Caught transporting 46 cattle crammed into a 14-wheeler truck.

रायगढ़: गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक से 46 गौवंश बरामद किए हैं। ट्रक में क्षमता से अधिक पशुओं को ठूंस-ठूंसकर बेहद अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस को 7 गौवंश मृत मिले, जबकि 39 जीवित गौवंश को सुरक्षित निकालकर धरमजयगढ़ के कांजी हाउस में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ रखवाया गया है। पुलिस की घेराबंदी का आभास होते ही तस्कर वाहन जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

पुलिस को 11 अगस्त की रात करीब 1 बजे जंगल के रास्ते गौवंश को ले जाने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े ने तत्काल मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक के बरसापाली जंगल की ओर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम को बरसापाली जंगल मार्ग पर घेराबंदी के लिए रवाना किया गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वाहन में सवार लोग उसे वहीं छोड़कर अंधेरे में भाग निकले।

 

Back to top button