छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

सौतेली मां की हत्या का आरोपी कलयुगी बेटा गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस ने तत्परता से दबोचा

Unnatural son accused of murdering stepmother arrested; Baradwar police apprehend him swiftly.

बाराद्वार : ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपित की पहचान अनिल कुमार सिदार पिता कार्तिक राम सिदार (38) दुरपा, थाना बाराद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की शाम करीब 6.45 बजे दुरपा निवासी कौशिल्या सिदार (55) के साथ मारपीट की घटना हुई थी। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर बाराद्वार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग पंचनामा कार्रवाई के साथ मृतिका के वारिसों और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनिल कुमार सिदार ने कौशिल्या सिदार के साथ लकड़ी की बेड़ी से मारपीट की थी।

 

Back to top button