छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

हमर क्लिनिक की स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

दुर्ग. भिलाई के घासीदास नगर वार्ड-23 स्थित हमर क्लीनिक में नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. अस्पताल परिसर के स्टाफ रूम में शव मिला है. मृतिका की पहचान 32 वर्षीय नेहा महिलांग के रूप में हुई है. वह हमर क्लीनिक में पिछले 5 साल से कार्यरत थी. एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. (Durg Crime News) घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, नेहा अपने पति के साथ रहती थी. रविवार को जब उसका पति कमरे में आया तो उसने नेहा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. घटना से हड़कंप मच गया. उसने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को तत्काल सूचना दी. सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच शुरू की.

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कमरे से कोई भी सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है. फिलहाल नेहा के पति और साथी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही मोबाइन फोन के जरिए कॉल डिटेल की जांच की जा रही है.

पुलिस की जांच जारी
पुलिस की पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर नेहा ने यह कदम क्यों उठाया होगा वह किस तरह के मानसिक तनाव में थी. फिलहाल हर संभावित एंगल से मामले में जांच कर रही है.

Back to top button