छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)रायपुर

वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों के तबादले

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी की नई पदस्थापना सूची, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना की है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश में अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों, परियोजना मंडलों और विभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राम कुमार सिदार, विजेन्द्र सिंह ठाकुर, अमिता गुप्ता, मनोज कुमार विश्वकर्मा, मोना महेश्वरी, जसवीर सिंह मरावी समेत कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

आदेश के तहत राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कर्वधा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा पदस्थ किया गया है. विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर भेजा गया है. अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है. इसी तरह मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है. मोना महेश्वरी को संलाग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग भेजा गया है. जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर पदस्थ किया गया है.

कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया भेजा गया है. वहीं एम. एल. सिदार कोउप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ पदस्थ किया गया है. शिवशंकर नाविक को उप मंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है. जबकि अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन, सूरजपुर पदस्थ किया गया है.

देखें लिस्ट

 

 

 

 

Back to top button