छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)बिलासपुर

रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की बेरहमी से हत्या, लोहे की वस्तु से सिर पर किया वार; CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या से सनसनी फैल गई। तोरवा थाना क्षेत्र की RPF कॉलोनी में पानी टंकी के पास चौकीदार का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी का है, जहां गुरुवार को पानी टंकी के पास कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस वारदात से जुड़े अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है।

Back to top button