छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दोस्तों के साथ भी की मारपीट

अंबिकापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक IPS अधिकारी के बेटे और उसके दोस्तों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात शहर के बौरीपारा तालाब के पास हुई, जहां आदतन बदमाशों ने मामूली बात को लेकर विवाद के बाद हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कांत अपने दोस्तों के साथ बौरीपारा तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान नाम लेने जैसी मामूली बात को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लेखांश कांत और उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले में गोलू उर्फ गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सार्वजनिक स्थल पर हमले से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
घटना के बाद शहर की कानून व्यवस्था और कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक स्थल पर खुलेआम मारपीट और एक IPS अधिकारी के पुत्र के साथ हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और बदमाशों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button