मनोरंजन

‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने छुआ बड़ा आंकड़ा, ऐसा रहा ‘टॉक्सिक’ का हाल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। ‘इरुमुडी’ जहां लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है, वहीं यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ इन सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म से जिस तरह की कमाई की उम्मीद की जा रही थी, उसके मुकाबले इसका कलेक्शन थोड़ा कम नजर आ रहा है। दूसरी ओर, ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ जैसी फिल्में तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

‘टॉक्सिक’ ने 7वें कितनी कमाई की?
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी मंगलवार को 7.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 229.60 करोड़ हो गई है। विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 315 करोड़ हो चुका है।

‘इरुमुडी’ ने 12वें दिन बनाए रखी रफ्तार
‘इरुमुडी’ भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने 5.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 142.05 करोड़ हो गई है। वहीं फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 186.50 करोड़ तक पहुंच गई है।

‘आवारापन 2’ की कमाई जारी
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ रिलीज के 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। मंगलवार को फिल्म ने 1,279 शोज से 0.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 148.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 177.50 करोड़ हो गया है।

ओवरसीज मार्केट की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को करीब 0.15 करोड़ कमाए। इसके साथ विदेशी बाजारों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 33.35 करोड़ हो गया है। फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो अब 210.85 करोड़ तक पहुंच गया है।

आवारापन 2
‘विश्वनाथ एंड संस’ की विदेशों में मजबूत पकड़
वहीं, ‘विश्वनाथ एंड संस’ भी रिलीज के 19वें दिन कमाई कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को 1,281 शोज से 0.79 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 117.54 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 136.09 करोड़ हो चुका है।

खास बात यह है कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विदेशी बाजारों से फिल्म अब तक 64.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही ‘विश्वनाथ एंड संस’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 200.59 करोड़ पहुंच गया है।

कैसा रहा मंगलवार का दिन?
मंगलवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘टॉक्सिक’ 315 करोड़ के वर्ल्डवाइड आंकड़े के साथ सबसे आगे है। वहीं ‘आवारापन 2’ 210.85 करोड़ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ 200.59 करोड़ के साथ 200 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी हैं। ‘इरुमुडी’ भी 186.50 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

Back to top button